दिनांक 30.03.2023 लखनऊ शहर में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।जिसके तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
ज़ोन-2-क्षेत्रान्तर्गत वार्ड राजाबाजार में मिर्चा मंडी सुभाष मार्ग एवं मेडिकल कॉलेज गेट नं0-16,17 पर किये गयें अस्थायी अतिक्रमण को हटवानें की कार्यवाही की गई।उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी श्री मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में चलाया गया।





