Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ द्वारा 02 दिवसीय ईट राइट मिलेट मेले का आयोजन

लखनऊ द्वारा 02 दिवसीय ईट राइट मिलेट मेले का आयोजन

Spread the love

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2023 को International Year of Millets (IYoM)2023 के रूप में घोषित किया गया है। इसी के दृष्टिगत विभिन्न विभागो द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लखनऊ द्वारा 02 दिवसीय ईट राइट मिलेट मेले का आयोजन चटोरी गली गोमती रिवर फ्रंट निकट समतामूलक चैराहे पर किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 07 बजे वाकाथान से हुआ। वाकाथान कार्यक्रम का शुभारम्भ आयुष एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के मा0 मंत्री श्री दयाशंकर मिश्रा श्दयालुश् ए मा0 सदस्य विधान परिषद व पूर्व जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह व जिलाधिकारी, लखनऊ श्री सूर्य पाल गंगवार द्वारा झण्डी दिखाकर किया गया। वाकाथान के समापन पर भारतीय पहलवान, अभिनेता तथा फिट इण्डिया एवं टोबैको फ्री इण्डिया कार्यक्रम के ब्राण्ड एम्बेसडर संग्राम सिंह ने प्रतिभागियो को मिलेट्स की महत्ता पर बल देते हुए फिट इण्डिया हिट इण्डिया का नारा दिया। संग्राम सिंह द्वारा कहा गया कि लोगो में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना हेल्थ दान के अन्तर्गत आता है और वर्तमान में हेल्थ दान अन्न दान से भी बड़ा सत्कर्म है। वाकाथान कार्यक्रम में सम्मिलित होने सी0आर0पी0एफ0 एस0एस0बी0 होमगार्ड पी0ए0सी0 तथा आई0टी0बी0पी0 के जवान अपने बैंड के साथए लखनऊ व्यापार संघ, आस्था ओल्ड ऐज हास्पिटल के वरिष्ट नागरिक, ऐरा मेडिकल कालेज के चिकित्सक, गुरूनानक गल्र्स, खुन-खुन जी, अवध डिग्री कालेज, अमीनाबाद गल्र्स कालेज के छात्र-छात्रओं एवं लखनऊ के गणमान्य नागरिको सहित 5000 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।
मेले का उद्घाटन दोपहर 12 बजे मा0 मंत्री श्री दयाशंकर मिश्रा श्दयालुश् द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात मा0 मंत्री श्री दयाशंकर मिश्रा श्दयालुश्ए डा0 महेन्द्र सिंहए जिलाधिकारी, लखनऊ श्री सूर्य पाल गंगवार, उपायुक्त (खाद्य), सहायक आयुक्त (खाद्य) लखनऊ मण्डल श्री ए0के0 सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मेले में 50 से अधिक मिलेट आधारित खाद्य पदार्थो के स्टाल लगाये गये है, जिनका अतिथियों ने मेला क्षेत्र में भ्रमण कर प्रत्येक स्टॉल पर लगे उत्पादों के बारे में जानकारी ली तथा उपलब्ध व्यंजनो का स्वाद भी लिया। मेले में ताज, रेनेंसा, लेबुआ जैसे राष्ट्रीय ब्राण्ड छप्पन भोग, परम्परा, रिट्ज, नेतराम, मि0 ब्राउन प्रकाश कुल्फी आदि लखनऊ के ब्राण्ड के अतिरिक्त मिलेट् एवं आर्गेनिक फूड का व्यवसाय करने वाले फैटम, अमाका फूड, सुपर फूड आदि के 50 से अधिक स्टाल लगाये गये है जिनके उत्पादो का शहर वासियो द्वारा लुफ्त उठाया जायेगा।
उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी लखनऊ ने अपने उद्बोधन में इस कार्यक्रम का उद्देश्य जन सामान्य में मिलेट के प्रति रूचि को पैदा करना बताया तथा बताया कि मोटे अनाज के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है जिससे जीवन का आनंद लिया जा सकता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मिलेट के उत्पादन व सेवन को बढावा देने के साथ अपने प्रचीन सभ्यता को पुनः विकसित किया जाना बताया गया।
विधान परिषद सदस्य डा0 महेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि ‘‘श्रीअन्न‘‘ के पुर्नजीवन की परम्पमा कहीं न कहीं जल ही जीवन है मिशन से भी प्रेषित है। मोटे अनाज न केवल कम पानी में पैदा होते है बल्कि किसी भी पर्यावणरणीय दशा मंे उत्पन्न होते है। आधुर्निक खाद्य पदार्थ खाने से व्यक्ति मोटा होता है जबकि मोटे अनाज व्यक्ति को अन्दर से मोटा अर्थात स्वस्थ बनाते है। व्यक्ति का जीवन उसके स्वस्थ शरीर पर ही निर्भर करता है अतः श्रीअन्न खाओ प्रसन्न रहों
आयुष एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री श्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी द्वारा उद्बोधन किया गया कि श्रीअन्न का प्रचार-प्रसार कहीं न कहीं भारत की परम्परागत खाद्य व्यवस्था को पुनः स्थापित करने का प्रयास है। यह हमें अपने जड़ से जोड़ने का अनूठा प्रयास है जो मा0 प्रधानमंत्री के फिट इण्डिया व स्वस्थ इण्डिया के स्वपन को साकार करता है। श्रीअन्न की माॅग बढ़ने पर किसानो को बेहतर बाजार मिलेगा तथा उनको अपने उत्पाद की बेहतर कीमत भी प्राप्त होगी। अतः ईट राइट मिलेट मेला बहुआयामी कार्यक्रम है जो समाज को कई बिन्दुओ पर प्रभावित करता है।
मेले के शुभारंभ के पश्चात क्वाटंम मैनेजमेंट प्रा0लि0 के प्रशिक्षक दीपक द्वारा Fostac ¼Food Safety Training and Certification Program½ के अन्तर्गत व्यवसायियों को स्वच्छ एवं हाईजेनिक दशा में कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। ताकि आम उपभोगता तक स्वच्छ एवं हाईजेनिक खाद्य पदार्थ पहुच सकें।
दीप चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य दीप श्रीवास्तव विभाग के सेव फूड-शेयर फूड-शेयर ज्वाय कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति उनकी वेबसाईट पर अपना रजिस्टेªशन कर अपने जन्मदिवस, शादी की सालगिरह आदि कार्यक्रमों में खाद्य पदार्थ जरूरतमंदो तक पहुचा सकता है।
एस0एस0एस0 आयल ब्रदर्स संस्था के संस्थापक ज्ञानेद्र श्रीवास्तव द्वारा रूको (RUCO) री पर्रपज्ड यूज्ड कुकिंग आयल के बारे में बताते हुए कहा कि तेल को तीन बार से अधिक जलाने पर उसमें खतरनाक पोलर कम्पाउन्ड उत्पन्न हो जाते है जिससे इसका सेवन करने वाले व्यक्ति का व्वास्थ्य खराब होता है। इसको रोकने के लिए उनकी संस्था खाने में प्रयुक्त जले हुए तेल को एक उचित कीमत पर खरीद कर बायोडीजल में परिवर्तित कराती है। जनपद लखनऊ में प्रतिमाह लगभग 6 हजार लीटर इस तरह का जला हुआ खाद्य तेल एकत्र कर बायोडीजल बनाने हेतु बरेली स्थित कम्पनी को भेजा जाता है। ईट राइट मिलेट मेला में लगे स्टालो से भी जला हुआ खाद्य तेल एकत्र किया जा रहा है ताकि मेला स्वच्छ एवं हाईजेनिक रहें।
यूनाईटेड नेशन वल्र्ड फूड प्रोग्राम के सदस्य निरंजन बरियार द्वारा फूड फोर्टिफिकेशन के बारे में बताया गया कि आटा चावल दूध नमक और खाद्य तेल में शरीर के लिए आवश्यक माइक्रोन्यूट्रियन्टस मिलाकर उन्हे फोर्टिफाइड किया जा रहा है ताकि शरीर के लिए आवश्यक सूक्ष्म तत्व यथा-विटामिन ए, आयोडीन, लौह तत्व, विटामिन के आदि शरीर को आवश्यक मात्रा में मिल सके और व्यक्ति स्वस्थ रहें।
राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला के विश्लेषक ब्रजेश द्वारा फूड सेफ्टी आन व्हील्स् के माध्यम से मिलावट के धरेलू जाच तरीकों से मौके पर ही मिलावटी और गैर मिलावटी खाद्य पदार्थ की जाॅच कर लोगो को मिलावट के प्रति जागरूक किया गया।
ईट राइट मिलेट मेले में आज के कार्यक्रम का समापन सांयकाल 6 बजे से आरम्भ सांस्कृतिक संध्या के द्वारा होगा, जिसके अन्तर्गत सुशी अर्चना तिवारी का नृत्य सुश्री सबीना शैफी द्वारा भजनगायन एवं डा0 मेनका मिश्रा द्वारा भजन तथा तत्पश्चात मुशायरे का आयोजन श्री सूर्य पाल गंगवार श्री कलीम कैसर श्री हाशिम फिरोजाबादी श्री संजय मिश्रा शैंक सुश्री शबा बलरामपुरी श्री सज्जाद झंझट श्री पापुलर मेरठी श्री इकबाल अशहर श्री नदीम फर्रूख द्वारा किया जायेगा।
दिनांक 29 मार्च 2023 को मेले का शुभारम्भ प्रातः 6 बजे योगा जुम्बा एवं एरोबिक्स के साथ आरम्भ किया जायेगा जिनमें विशिष्ट प्रशिक्षको द्वारा योग जुम्बा एवं एरोबिक्स का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
 मेले में पौष्टिक आहार “श्रीअन्न” पर आधारित पोस्टर स्लोगन रंगोजी मेंहदी क्वीज कुकरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा किया जायेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रो द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जायेगा।
 मेले में “श्रीअन्न” पर आधारित विशिष्ट स्टाल लगेंगे साथ ही साथ अन्य स्टालो में भी स्वच्छ एवं हाईजेनिक खान-पान के तरीको से अवगत कराया जायेगा।
 आई0टी0 कालेज लखनऊ के0जी0एम0यू0 एवं पी0जी0आई0 के न्यूट्रीशियन्स डा0 नीलम सिंह डा0 शालिनी श्रीवास्तव एवं डा0 निरूपमा सिंह द्वारा विभिन्न स्टाल लगाये जायेगें।
 दिनांक 29 मार्च की सास्कृति संध्या का मुख्य आकर्षण कवि सम्मेलन होगा जिसमें प्रमुख कवियों यथा-श्री श्लेष गौतम सुश्री मालविका हरिओम सुश्री मो0 शरीफ भारती श्री कमलेश मौर्या मृदु सुश्री प्रियंका राय सुश्री सरला शर्मा सुश्री शिखा सिंह प्रज्ञा श्री पवन आगरी और श्री शशांक प्रभाकर द्वारा किया जायेगा। इसके अतिरिक्त सुश्री उमा पाण्डेय का भजन एवं लोकगायन तथा सुश्री नीशु त्यागी का दुर्गा नृत्य नाटिका का आयोजन किया जायेगा।
ईट राइट मिलेट मेला के आयोजन हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा एमवे ¼Amway½ संस्था के न्यूट्रीलाईट ¼Nutrilite½ ब्राण्ड को आयोजक पार्टनर बनाया है जनपद लखनऊ में आयोजित ईट राइट मिलेट मेला कार्यक्रम में एमवे एवं न्यूट्रीलाईट ब्राण्ड के सदस्यों द्वारा भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *