Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की सर्वोच्च विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

लखनऊ कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की सर्वोच्च विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

Spread the love

लखनऊ दिनांक 2 मार्च 2023 को जिलाधिकारी  सूर्य पाल गंगवार के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती रिया केजरीवाल की अध्यक्षता में शासन की सर्वोच्च विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा कलेक्ट्रेट स्थित अब्दुल कलाम सभागार में की गई, जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त, राश्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन, अर्थ एवं संख्या अधिकारी तथा संबधित विभागों के अधिकारीयों ने प्रतिभाग किया।
समीक्षा में प्राप्त बिन्दुओं पर निम्न निर्देश दिए गए-
1- आयुश्मान गोल्डेन कार्ड पंचायत सहायकों की सहायता से अभियान चला कर बनाये जाये।
2- जनपद में परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रोत्साहित करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये गये।
3- पोषण अभियान के अन्तर्गत बच्चों के चिन्हांकन हेतु विषेश अभियान चलाये जाये इसकी रणनीतिक परीक्षण हेतु किस एक ग्राम पंचायत के सम्बन्धित आगनवाड़ी, आशा इत्यादि के साथ बैठक कर तकनीकी समस्याओं का निस्तारण करते हुए प्रगति बढ़ायी जाये।
4- सोलर वोल्टैइक पम्प, कृषि बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि इत्यादि कार्यक्रमों में अधिकाधिक प्रगति लाये जाने हेतु संबंधित समस्त विभागीय अधिकारी पूर्ण मनोयोग एवं ंलगन से कार्य करें।
5-वित्तीय वर्ष 2022-23 के स्वीकृत सभी सड़कों को आवंटित धन के सापेक्ष 15 मार्च तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
6‘-मरम्मत योग्य सभी हैण्डपम्पों का चिन्हांकन करते हुए ग्रीष्म माह से पूर्व प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराये जाये।
7- सामुहिक विवाह योजना में वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु आवंटित धनराशि के सापेक्ष प्रभावी अनुश्रवण कर लक्षित सामुहिक विवाह सुनिश्चित कराया जाये।
8- ऐसे विभाग/संस्था जिनके द्वारा उद्योग बन्धु एवं उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करते समय नियमों का उल्लघंन किया गया है उन्हे स्पष्टीकरण प्रेशित किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *