Warning: Undefined array key "LyqUaF" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-content/plugins/url-shortify/libs/fs/includes/class-fs-garbage-collector.php on line 1
लविप्रा अध्यक्ष मण्डलायुक्त ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा शहर में कराये जा रहे कार्यों की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा की* - The Revolution News
Home / उत्तर प्रदेश / लविप्रा अध्यक्ष मण्डलायुक्त ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा शहर में कराये जा रहे कार्यों की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा की*

लविप्रा अध्यक्ष मण्डलायुक्त ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा शहर में कराये जा रहे कार्यों की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा की*

Spread the love

लखनऊ 27फरवरी2023 लखनऊ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष/मण्डलायुक्त डाॅ0 रोशन जैकब ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा शहर में कराये जा रहे कार्यों की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंदाज-ए-अवध हेरिटेज काॅरिडोर मास्टर प्लान को शीघ्र तैयार कराके प्राधिकरण द्वारा तैयार किये गये मास्टर प्लान में समायोजित करा लिया जाए।

प्राधिकरण भवन के मसऊद सभागार में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम हेरिटेज काॅरिडोर में किये जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की गयी। इसमें प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया कि छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़ा, नौबतखाना, रूमी गेट, घंटा घर, सहादत अली पार्क के दोनों डोम, दर्शन विलास एवं गुलिस्तां-ए-इरम में फसाड लाइटिंग का कार्य प्रगति पर है, जिसमें से अधिकांश कार्य 20 मार्च तक पूर्ण करा लिया जाएगा। इस दौरान मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि फूडकोर्ट एवं म्यूजियम का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा करा लिया जाए, जिससे कि म्यूजियम में बनाये जाने वाले टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का कार्य शुरू कराया जा सके।

मण्डलायुक्त ने फ्रैगरेंस पार्क के सम्बंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस भी एजेंसी को टेंडर मिलता है, उसमें यह सुनिश्चित करा लिया जाए कि एजेंसी के पास हाॅर्टीकल्चर वर्क के लिए कोई अनुभवी कंसल्टेंट जरूर हो। वहीं, जनेश्वर मिश्र पार्क में लगाये जा रहे वाॅटर स्क्रीन मल्टीमीडिया लेजर शो के सम्बंध में मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि लेजर शो में प्रदेश के इतिहास एवं सभ्यता को दर्शाया जाए।

बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि हेरिटेज जोन के अंतर्गत छोटा इमामबाड़ा गेट, कैसरबाग रोटरी, अमीरउद्दौला लाइब्रेरी के बगल में स्थित वरिष्ठ नागरिक पार्क एवं पिक्चर गैलरी के बगल में कैफेटेरिया विकसित करने का कार्य भी सम्मलित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि हेरिटोज जोन के कोर एरिया में प्लेसमेकिंग के कार्य फाइन आर्ट की थीम पर गुणवत्ता के साथ कराये जाएं।

बैठक में नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, जोनल अधिकारी गौरव कुमार एवं प्रियंका सिंह, मुख्य अभियंता अवधेश तिवारी, अधीक्षण अभियंता ए0के0 सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज सागर एवं संजीव कुमार गुप्ता, ए0के0टी0यू0 के फैकेल्टी आॅफ आर्किटेक्ट एंड प्लानिंग डिपार्टमेंट की डीन डाॅ0 वंदना सहगल समेत अन्य अधिकारी एवं आर्किटेक्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *