Home / उत्तर प्रदेश / स्वयं प्रकाश गोस्वामी के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर

स्वयं प्रकाश गोस्वामी के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर

Spread the love

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महामंत्री रहें,राष्ट्रीय छात्र संगठन,उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे अपने जन आंदोलनों के लिए हमेशा चर्चित रहें कांग्रेस नेता स्वयं प्रकाश गोस्वामी के निधन पर पार्टी नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी,मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव आदि नेताओं ने शोकाकुल परिवार को धैर्य रखने का ढाढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार उनके परिवार साथ पूरी तरह खड़ा है।छात्र संघ की राजनीति से लेकर के उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस संगठन के जन आंदोलनो के लिए दिवंगत स्वयं प्रकाश गोस्वामी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी , कांग्रेस नेताओं ने उनके द्वारा किए गए आंदोलनों एवं पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा,लगाव,योगदान को याद किया और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।स्वर्गीय गोस्वामी अंत्येष्टि उनके पैतृक गांव, जिला बांदा में हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *