Home / उत्तर प्रदेश / श्री राजा का आकस्मिक निधन पार्टी, समाज एवं परिवार के लिये अपूर्णीय क्षति-योगेंद्र उपाध्याय*

श्री राजा का आकस्मिक निधन पार्टी, समाज एवं परिवार के लिये अपूर्णीय क्षति-योगेंद्र उपाध्याय*

Spread the love

अलीगढ़ 17 फरवरी 2023 (सू0वि0) प्रदेश के मा0 मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग श्री योगेंद्र उपाध्याय जी ने अलीगढ़ पहुॅचकर पूर्व विधायक श्री संजीव राजा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रकट की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों की प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। श्री राजा के आकस्मिक निधन से पार्टी, समाज एवं परिवार में जो रिक्तता हुई है, उसे भरा नहीं जा सकता है। उन्हांंने श्री राजा के आकस्मिक निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। मा0 मंत्री जी के साथ मा0 एमएलसी चौ0 ऋषिपाल सिंह, श्री राजीव अग्रवाल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *