Home / सपा संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ ठीक नहीं, अस्पताल में भर्ती

सपा संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ ठीक नहीं, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

लखनऊ 7 मई 2020 समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ ठीक नहीं है। बढ़ती उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या झेल रहे मुलायम सिंह को गुरुवार को दिन में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इमरजेंसी में भर्ती होने ही उनका इलाज शुरू हो गया और अब उनको प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट में गड़बड़ी की शिकायत है। उनके साथ काफी देर तक उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *