लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज MSME बुनकर योजना के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने बुनकरों के लिए बिजली की खपत और उस पर दी जाने वाली सब्सिडी के संबंध में विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बुनकरी व्यवसाय से जुड़े प्रदेश के बड़े सेंटर जैसे अम्बेडकर नगर, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, मेरठ आदि जनपदों के सम्भ्रांत बुनकर व्यवसायियों से संवाद करें एवं उनकी राय लें।





