Home / उत्तर प्रदेश / अखिलेश यादव ने की मैनपुरी में जनसभा

अखिलेश यादव ने की मैनपुरी में जनसभा

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज भोगांव विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क कर मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव को रिकार्ड मतो से जिताकर नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने का अनुरोध किया।
श्री अखिलेश यादव ने गांव नगला बलसिंह, ग्राम पहाड़पुर, ग्राम निहालपुर, ग्राम व्योंती कटरा, ग्राम जलालपुर, ग्राम दिखतमई, ग्राम गग्गरवारा, ग्राम घुटारा मासूमपुर, ग्राम गढ़िया, ग्राम छिनकौरा मोड, ग्राम खूजा व नगला ठकुरी, ग्राम नगला केहरी, बेवर नगर में इटावा रोड पर और छिबरामऊ के चुंगी के सामने, जीटी रोड पर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भारी मतों से श्रीमती डिम्पल यादव को विजयी बनाने का आग्रह किया।
श्री अखिलेश यादव का बेवर नगर में शमसाद अली के निवास से जीटी रोड बहाता में श्री दिनेश यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। उन्होंने श्री तोताराम यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जीटी रोड पर नहर पुल के पास ग्राम पंचायत मल्लामई के पूर्व प्रधान श्री नवाब सिंह के आवास पर जाकर श्री यादव ने शोक संवेदना प्रकट की।
श्री अखिलेश यादव ने गग्गरपुर नहर पुल से ग्राम बनकिया जीटी रोड पर स्थित प्रतिष्ठानगर में कार्यकर्ता से संवाद के उपरांत टीपी गार्डेन, स्टेशन रोड पर मैनपुरी आईएमए के डॉक्टरों से बैठक कर श्रीमती डिम्पल यादव को 05 दिसम्बर 2022 को ईवीएम में साइकिल वाले बटन को दबा कर भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *