Home / उत्तर प्रदेश / सपा व्यापार सभा ने की मैनपुरी व्यापारियों से डिंपल यादव को जिताने की अपील

सपा व्यापार सभा ने की मैनपुरी व्यापारियों से डिंपल यादव को जिताने की अपील

Spread the love

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व सांसद श्रीमती डिम्पल यादव को विजयी बनाने के लिए समाजवादी व्यापार सभा और विभिन्न व्यापार मण्डलों से जुड़े व्यापारी व वैश्य समाज के नेताओं ने मैनपुरी लोकसभा में दुकानदारों के बीच समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। लेनगंज, स्टेशन रोड, कचहरी रोड आदि क्षेत्रों में व्यापारी जनसम्पर्क व चौपालों का आयोजन कर श्रीमती डिम्पल यादव को जिताने का संकल्प लिया।
व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गर्ग व प्रदेश महासचिव श्री अभिमन्यु गुप्ता ने व्यापारियों व वैश्य समाज के लोगों से संवाद करते हुए कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, ऑन लाइन शॉपिंग आदि के कारण व्यापार चौपट हो रहा है।
श्री गर्ग ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारियों के लिए बहुत काम हुए हैं। भाजपा की गलत नीतियों के कारण व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। छोटे व मझोले व्यापारियों का व्यापार तबाह हो गया है। आज व्यापारी बहुत परेशान है।
श्री संजय गर्ग व अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव का व्यापारी वर्ग ऋणी है। व्यापारी वर्ग श्रीमती डिम्पल यादव को भारी मतों से विजयी बनाकर श्रद्धेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *