Home / CMS ने किया छात्र की भावनाओं के साथ खिलवाड़।

CMS ने किया छात्र की भावनाओं के साथ खिलवाड़।

Spread the love

जॉन जैदी सेंट फ्रांसिस कॉलेज 6 बी का छात्र है । वह ताइक्वांडो का भी छात्र है। उसकी आयु 11 वर्ष है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम मै ताइक्वांडो ग्रीन बेल्ट कंपटीशन में भाग लेने के लिए उसने अपने प्रशिक्षक श्री रिजवान के द्वारा फॉर्म अप्लाई किया। सीएमएस स्पोर्ट्स अथॉरिटी द्वारा पहले दिन उसको दिन भर इंतजार कराया गया और यह बोल दिया गया के उसका नंबर दूसरे दिन आएगा। दिनभर छात्र प्रतीक्षा करने के बाद वापस चला गया दूसरे दिन आने पर वह प्रतीक्षा करता रहा और खेल समाप्त हो गया जब उसने पूछा तो उसको बताया गया कि वह डिसक्वालीफाई है क्योंकि उसके भार वर्ग में 2 छात्र थे और 1 छात्र ही खेल में हिस्सा ले सकता है। जबकि इस तरह की बात स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने ना पहले बताई थी और ना ही फॉर्म में दर्ज थी।
ऐसे में गंभीर सवाल यह है कि छात्र की भावनाओं के साथ क्यों खिलवाड़ किया गया और इसका खामियाजा कौन भुगतेगा। जबकि छात्र ने अपनी पढ़ाई छोड़ कर दो दिन का समय बर्बाद किया। सीएमएस स्पोर्ट्स अथॉरिटी की संवेदनहीनता एक गंभीर विषय है। सीएमएस को इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेना चाहिए और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *