आज वाराणसी मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम प्रांगण में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और प्रयासों से कनाडा से भारत वापस लाई गई माता अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा को पूरे विधि-विधान के साथ पुनर्स्थापित किया।
प्रतिमा की पुनर्स्थापना के पश्चात रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।