Home / मोबाइल एप या ऑनलाइन के माध्यम से नवीन मतदाता मतदान हेतु पंजीकरण कराये-

मोबाइल एप या ऑनलाइन के माध्यम से नवीन मतदाता मतदान हेतु पंजीकरण कराये-

Spread the love

लखनऊ 28 अक्टूबर 2021 (सूचना विभाग), जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने बताया कि 01 जनवरी 2022, को आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है तो तत्काल नवीन मतदाता के रूप में पंजीकरण कराएं। उन्होंने सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल ऐप या ऑनलाइन के माध्यम से मतदाता सेवाएं प्राप्त किए जाने हेतु मात्र कुछ मिनट का समय दे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता सेवाएं प्राप्त करना अब बहुत आसान है। विधानसभा निर्वाचन नामावलिओं/मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022, 01 नवंबर से 30 नवंबर तक अभियान चलाकर विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता छूटे न इस उद्देश्य के साथ मतदाता सेवाएं प्राप्त करना मोबाइल एप एवं ऑनलाइन के जरिए वोटर आई0डी0 के माध्यम से डाउनलोड कर आवेदन कर सकते है। इस निमित्त मतदाता सहायता केंद्र के माध्यम से व अपने बी0एल0ओ0 से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। www.voterportal.eci.gov.in or www.nvsp.in तथा 1950 मतदाता हेल्पलाइन पर लॉगिन कर मतदाता बनकर अपने अनुसार जनप्रतिनिधियों को चुन सकते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से नवीन मतदाता के रूप में, अपना पता परिवर्तन के रूप में, (यदि आपने जल्दी आवास परिवर्तित किया है) या मतदाता फोटो पहचान पत्र की प्रविष्टियों को ठीक करने के लिए यदि आप के मतदाता फोटो पहचान पत्र में कोई त्रुटि है तो मतदाता बनने हेतु वोटर आई0डी0 कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
…………………………………………………..
मण्डलीय जिला सूचना कार्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *