Home / 7 नवंबर को ज्ञान प्रकाश चौबे को मिलेगा मलखान सिंह सिसोदिया कवि पुरस्कार

7 नवंबर को ज्ञान प्रकाश चौबे को मिलेगा मलखान सिंह सिसोदिया कवि पुरस्कार

Spread the love

जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष नलिन रंजन सिंह ने अवगत कराया है कि वर्ष 2020 का मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार लखनऊ के श्री ज्ञान प्रकाश चौबे को उनके कविता संग्रह ‘प्रेम को बचाते हुए’ पर दिया जाएगा।

 सुप्रसिद्ध कवि श्री मलखान सिंह सिसौदिया द्वारा वर्ष 2007 में स्थापित यह पुरस्कार प्रतिवर्ष किसी युवा कवि को प्रदान किया जाता है। पूर्व में यह सम्मान चर्चित कवि दिनेश कुशवाह, एकांत श्रीवास्तव, श्री प्रकाश शुक्ल, संतोष चतुर्वेदी, निशांत, भरत प्रसाद, अशोक तिवारी, रमेश प्रजापति, प्रदीप मिश्र, संजीव कौशल और विशाल श्रीवास्तव को प्रदान किया जा चुका है।

कई वर्षों तक इस पुरस्कार का संचालन-आयोजन कुंवर पाल सिंह-नमिता सिंह द्वारा संपादित ‘वर्तमान साहित्य’ पत्रिका द्वारा किया जाता था। विगत 6 वर्षों से इसका आयोजन के.पी. सिंह मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट अलीगढ़ द्वारा किया जाता है।

श्री ज्ञान प्रकाश चौबे की कविताओं में प्रकृति के विविध रंगों के साथ सामाजिक जीवन की विसंगतियाँ हैं तो दूसरी ओर मानव मूल्यों में गहरी आस्था और आने वाले दिनों के लिए उजास भरा आशावाद है। श्री ज्ञान प्रकाश चौबे को यह सम्मान 7 नवंबर 2021 को कैफ़ी आज़मी अकैडमी निशातगंज लखनऊ में अपराह्न 3:30 बजे वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना के हाथों प्रदान किया जाएगा जिसमें के.पी. सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के साथ जनवादी लेखक संघ लखनऊ और डॉ. राही मासूम रजा साहित्य अकैडमी की संयुक्त भागीदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *