Home / बहराइच मे शिवसेना जिला कार्यकर्ताओं की बैठक

बहराइच मे शिवसेना जिला कार्यकर्ताओं की बैठक

Spread the love


जिला महासचिव अभिषेक गुप्ता ने बताया कि इस समय नगर में बहुत बड़ी तादाद में प्राइवेट नर्सिंग होम चल रहे है , जिनकी सबसे ज्यादा तादाद मेडिकल कालेज के ब्लार्क चिकित्सालय के आस पास है , स्थिति ये है कि जब कोई मरीज जिला अस्पताल में इलाज के लिए आता है तो इन नर्सिंग होम के दलाल जोकि जिला चिकित्सालय में ही मंडराया करते है ,वे दलाल भोले भाले परेशान मरीजो को अपने जाल में फंसा कर इन नर्सिंग होम में ले जाते है और फिर इन मरीजो का इलाज के नाम पर शोषण करते है । स्थिति ये है कि इन नर्सिंग होम शासन दवरा दिए गए मानक का कोई पालन नही करते ,फिर जिला के जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्यवाही नही करते । समय समय पर इन नर्सिंग होम के पीड़ित अपनी आवाज उठाते है ,परंतु शासन स्तर पर इन पर कोई कार्यवाही नही होती । उस पर नीम चढ़ा वाली कहावत यहाँ साबित होती है कि ज्यादातर नर्सिंग होम सरकारी डॉक्टरों दवरा चलाया जाता है , और यही वजह है कि जब ये सरकारी डॉक्टर जिला अस्पताल में अपने मरीजो का विधवत इलाज नही करते तो मरीज मजबूर होकर इन नर्सिंग होम की शरण मे जाता है ,जहा पर यही सरकारी डॉक्टर उनका इलाज करते है ,और फिर मरीजो से अनाप शनाप पैसा लेते है । जिसके लिए मरीजो के तीमारदारों को अपना घर ,खेत , गहने तक बेचने पड़ जाते है ।
आज की बैठक में ये तय हुआ कि यदि शासन ने शीघ्र ही इन नर्सिंग होम के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नही करेगी तो शिवसेना बहराइच इन नर्सिंग होम के खिलाफ हल्ला बोल कार्यवाही करेगी । जिसकी सारी जिम्मेदारी इन नर्सिंग होम संचालकों की होगी ।
आज की बैठक में नगर प्रमुख रजवंत सिंह ,जिला महासचिव अभिषेक कुमार गुप्ता , जिला कोषाध्यक्ष अभय शर्मा , विद्यर्थी सेना के जिला प्रभारी नित्यानंद पासवान , विद्यार्थी सेना के नगर उपाध्यक्ष प्रिंस मिश्र , विद्यार्थी सेना के नगर सचिव आयुष श्रीवास्तव , बाबा भारती आदि लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *