Home / लालजी टंडन जी की 12 फुट का कांस्य की प्रतिमा का अनावरण

लालजी टंडन जी की 12 फुट का कांस्य की प्रतिमा का अनावरण

Spread the love

लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री परिषद में रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में लालजी टंडन की कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। लालजी टंडन समाज के हर वर्ग मोहब्बत करता है। वह बिहार व मध्य प्रदेश के राज्यपाल लखनऊ से सांसद व उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व नगर विकास मंत्री रहे!

लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ भाजपा वरिष्ठ नेता स्वर्गीय लालजी टंडन की साढ़े 12 फीट की कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया सहित कई लोग मौजूद थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं लालजी टंडन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। टण्डन जी की प्रतिमा अनावरण के लिए नगर निगम बोर्ड और महापौर को धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने कहा कि टण्डन जी ने नगर निगम के पार्षद के रूप में राजनीतिक यात्रा शुरू की। बिहार व मध्यप्रदेश के राज्यपाल लखनऊ सांसद व पूर्व नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश रहते हुए समाज के हर तबके में उनके प्रशंसक है। पटना राजभवन में उनके साथ बात हुई, उनके पास कई स्मृतियां थीं। लखनऊ की जनता ने भी उन्हें पूरा स्नेह दिया। उनके वयोवृद्ध पुत्र गोपाल टण्डन उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हर समस्या का समाधान बाबूजी के पास था। कोई भी कार्यकर्ता उनके पास से मायूस होकर नहीं लौटा। सभी धर्मों में उनकी स्वीकार्यता थी। अटलजी और बाबूजी की का साथ बना रहेगा। विकास में उनका आशीर्वाद बना रहेगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबूजी को लखनऊ तक सीमित नहीं रखें, बाबूजी पूरे प्रदेश के थे। पूरे प्रदेश की जनता उनके पास आती थी। बाबूजी ने ऐसा पदचिह्न बनाया है कि उसका अनुसरण करना चाहिए। जैसे बाबूजी ने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखा वैसे ही हम भी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *