Home / चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की चर्चा।

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की चर्चा।

Spread the love

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद चर्चा है कि वो कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस सूत्रों की तरफ से इस बात के भी संकेत हैं कि सोनिया गांधी पार्टी की स्थायी अध्यक्ष बन सकती है। मंगलवार को राहुल गांधी और प्रशांत किशोर की मुलाकात हुई थी इस बैठक में प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। मीडिया खबरों के अनुसार इस बैठक में ऑनलाइन माध्यम से सोनिया गांधी ने भी हिस्सा लिया था।
करीब डेढ़ घंटे तक चली मुलाकात के बारे में कांग्रेस की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। इस मुलाकात की अहमियत इस मायने में भी है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के प्रयास में हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने कुछ सप्ताह पहले किशोर से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *