पीएम नरेंद्र मोदी से कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी की एक मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। केटीएस तुलसी यूं तो पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी दिवंगत मां की ओर से गुरु गोबिंद सिंह पर लिखी गई एक पुस्तक भेंट करने के लिए मिले थे, लेकिन इससे राजनीतिक कयासों ने जोर पकड़ लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उन्हें परिवार समेत कई तस्वीरें खिंचवाई और पीएम आवास पर काफी देर तक ठहरे। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में केटीएस तुलसी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि ऐसे कयासों पर कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।