चीन के वैज्ञानिक अजीबोगरीब रिसर्च (Weird Experiment) करते रहते हैं. बीते दिनों चीन के वुहान लैब (Wuhan Lab) से निकले एक वैज्ञानिक ने दावा किया था कि चीन अजीबोगरीब रिसर्च करते रहता है. वहां कई ऐसे रिसर्च किये जाते हैं जो आमतौर पर अन्य देशों में बैन है. इसी के बीच अब चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने मर्दों प्रेग्नेंट करने का चमत्कार कर दिखाया है.
इसके लिए वो कई सालों से रिसर्च कर रहे थे. अब जाकर इस रिसर्च का नतीजा सामने आ गया है. चीन में वैज्ञानिकों द्वारा किये इस रिसर्च में नर चूहे की बॉडी पर एक्सपेरिमेंट किया गया. इसमें नर की बॉडी में सर्जरी के जरिये मादा की बॉडी से निकाला गया बच्चेदानी फिट किया गया. इसके बाद नर को प्रेग्नेंट कर सिजेरियन के जरिये बच्चे पैदा करवाए गए.