Home / राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया गरीबों को राशन वितर

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया गरीबों को राशन वितर

लखनऊ 19 जून 2021।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज राजधानी लखनऊ में जिला युवा कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री अंकित तिवारी एवं श्री सैय्यद इमरान के संयोजन में आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय द्वारा नदवा कालेज के सामने, डालीगंज पुल के नीचे, गोमती नदी रिवर फ्रन्ट पार्क स्थित मलिन बस्ती में गरीब परिवारों को राशन वितरण करके राहुल जी के दीर्घायु होने की कामना की गई।

इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय ने कहा कि जनप्रिय नेता  राहुल गांधी की सोच देश के गरीब, किसान और वंचित तबके को खुशहाल बनाने की है। उन्होने कहा कि हम सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल जी के जन्मदिन पर गरीबों को राशन वितरित करके उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं और समाज के गरीबों, वंचितों की सेवा करते रहेंगे। उन्होने कहा कि  कोरोना काल में लाॅक डाउन में गरीबों की मदद करने का अभियान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया, जिसके तहत मास्क वितरण, राशन वितरण, सेनेटाइजर वितरण आदि का कार्य वृहद पैमाने पर अभी भी जारी है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय, प्रदेश महासचिव श्री शिवम त्रिपाठी, श्री संदीप पाल, श्री अजीत प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष श्री अंकित तिवारी एवं श्री सैय्यद इमरान, जिला उपाध्यक्ष श्री गौरव शुक्ला, श्री सुशील पाण्डेय, श्री अमित शुक्ला, श्री शफीक, श्री सूरज गुप्ता, श्री सत्येन्द्र वर्मा लोधी आदि तमाम युवा कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *