Home / इज़राइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अब पीएम पद से हटना लगभग तय।

इज़राइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अब पीएम पद से हटना लगभग तय।

Spread the love

इज़राइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अब पीएम पद से हटना लगभग तय हो गया है. इज़राइल के विपक्षी नेता येर लापिद ने राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन से कहा कि उनके पास गठबंधन सरकार बनाने के लिए पर्याप्त समर्थन है. उन्होंने इज़राइल के राष्ट्रपति को बताया कि सरकार में येश अतीद, कहोल लावन, इज़राइल बेइटिनु, लेबर, यामिना, न्यू होप, मेरेट्ज़ और रा’म जैसे राजनीतिक दल शामिल होंगे.

येर लापिद ने बताया कि पहले नाफ़्ताली बेनेट प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे. उन्होंने कहा, बेसिक लॉ: द गवर्नमेंट के खंड 13(बी) के मुताबिक, मैं आपको यह बताते हुए काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मैं सरकार बनाने में सफल रहा हूं. सरकार बेसिक लॉ: द गवर्नमेंट के खंड 13(ए) के अनुसार एक वैकल्पिक सरकार होगी और एमके (नेसेट के सदस्य) नाफ़्ताली बेनेट पहले प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *