भारत उन 14 देशों में शामिल रहा, जिन्होंने इजराइल के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में जांच बिठाने के प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं की। हालांकि, इस पर फलस्तीन के विदेश मंत्री ने अफसोस जताया।
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अब तक कोरोनावायरस से लेकर अर्थव्यवस्था और कृषि कानूनों से लेकर चीन-पाकिस्तान तक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर चुके हैं। अब स्वामी ने विदेश नीति को लेकर भी मोदी सरकार की खिंचाई कर दी है। हालांकि, इस बार मुद्दा इजराइल-फलस्तीन से जुड़ा था। स्वामी ने दोनों देशों से जुड़े मानवाधिकार के मुद्दे पर वोटिंग न करने के लिए मोदी सरकार को पंचतंत्र का चमगादड़ करार दे दिया।