भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला बोला है। स्वामी ने ट्वीट कर सरकार को आर्थिक मोर्चे पर असफल बताया है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ने भी अर्थव्यवस्था का बेड़ा गर्क ही किया, मेरी बात से ज़्यादातर भारतीय अब सहमत हैं।
हाल के दिनों में मोदी सरकार के कट्टर आलोचक रहे स्वामी ने ट्वीट मे लिखा कि अब ज्यादातर भारतीय मेरी इस बात से सहमत हैं कि मोदी सरकार ने यूपीए द्वारा बनाई गई अर्थव्यवस्था की गड़बड़ियों को और बढ़ा दिया है। अर्थव्यवस्था को अब भी सुधारा जा सकता है लेकिन वर्तमान में सरकार को यह पता नहीं है कि यह कैसे किया जाए। बताते चलें कि स्वामी चीन, कोरोना प्रबंधन और अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी बात रखते रहे हैं।