Home / मर्डर केस में गिरफ्तारी। क्या सुशील कुमार से छिन जाएंगे ओलिंपिक मेडल?

मर्डर केस में गिरफ्तारी। क्या सुशील कुमार से छिन जाएंगे ओलिंपिक मेडल?

Spread the love

सुशील कुमार को कई दिनों तक गायब रहने के बाद जब पकड़ा गया तो उनके चेहरे को तौलिये से ढका गया था. दुर्भाग्य से यह सब कुछ विश्व कुश्ती दिवस के दिन हुआ.
पहलवान सुशील कुमार को हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट पर 23 साल के सागर धनखड़ की हत्या का आरोप है. सागर की हत्या 4 मई की रात को हुई थी. इसके बाद से सुशील कुमार फरार चल रहे थे. इस बीच लुकआउट नोटिस, गैर जमानती वॉरंट और एक लाख रुपये का इनाम घोषित होने के बाद 23 मई की सुबह सुशील को पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर के पास से पकड़ा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले सुशील को कई दिनों तक गायब रहने के बाद जब पकड़ा गया तो उनके चेहरे को तौलिये से ढका गया था. दिल्ली पुलिस के विशेष सेल के अधिकारियों ने उनके दोनों हाथ पकड़े हुए थे. दुर्भाग्य से यह सब कुछ विश्व कुश्ती दिवस के दिन हुआ.

सुशील कुमार पर हत्या के आरोप और गिरफ्तारी से भारतीय खेलों को तगड़ा झटका लगा है. सुशील ने कुश्ती में भारत के लिए दो बार ओलिंपिक खेलों में मेडल जीता है. इसमें एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल है. साथ ही वे विश्व चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों के तीन बार के स्वर्ण पदक विजेता हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर सुशील कुमार पर अगर हत्या का आरोप सिद्ध हो गया तो क्या उनके ओलिंपिक मेडल छीन जाएंगे? आगे बढ़ने से पहले साफ कर दें कि सुशील कुमार पर केवल हत्या का आरोप लगा है अभी दोष साबित नहीं हुआ है. मामला अभी कोर्ट है और वहां से ही तय होगा कि वे दोषी हैं या निर्दोष. वैसे अभी तो केस शुरू हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *