Home / राजस्थान कांग्रेस के विवाद से पार्टी आलाकमान चिंतित

राजस्थान कांग्रेस के विवाद से पार्टी आलाकमान चिंतित

Spread the love

राजस्थान कांग्रेस के विवाद से पार्टी आलाकमान चिंतित है। एक साल बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश में बढ़ती रार से कांग्रेस आलाकमान चिंतित है। अब प्रदेश के नेताओं के बीच विवाद को खत्म करने का जिम्मा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संभाला है। सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बीच इस संबंध में बात हुई है। राहुल गांधी अगले कुछ दिनों में गहलोत, पायलट सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे। कोविड के कारण यह बातचीत वर्चुअल हो सकती है।

आलाकमन धरियावद व वल्लभनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव से पहले प्रदेश के नेताओं के बीच का विवाद निपटाना चाहता है। हालांकि राहुल गांधी कोरोना महामारी के बीच विधायक हेमाराम चौधरी के इस्तीफे और वेदप्रकाश सोलंकी द्वारा दिए गए बयान से खुश नहीं है। लेकिन पायलट को पार्टी के लिए असेट मानते हैं। कई सालोें तक राजस्थान के प्रभारी रहे एक राष्ट्रीय पदाधिकारी का कहना है कि राहुल गांधी गहलोत को भी नाराज नहीं करना चाहते और पायलट को भी खुश करना चाहते हैं। ऐसे में कोई बीच का रास्ता तलाशा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *