Home / IAEA के साथ ईरान का समझौता खत्म, निरीक्षकों को परमाणु ठिकानों की तस्वीरें नहीं लेने देंगे : ईरान

IAEA के साथ ईरान का समझौता खत्म, निरीक्षकों को परमाणु ठिकानों की तस्वीरें नहीं लेने देंगे : ईरान

Spread the love

निगरानी की समय सीमा बढ़ाने के लिए ईरान के साथ वार्ता कर रहे हैं आइएईए प्रमुख
ईरान और छह देशों के बीच 1915 के परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के प्रयासों पर इससे असर पड़ सकता है। आइएईए के प्रमुख निगरानी की समय सीमा बढ़ाने को लेकर ईरान के साथ वार्ता कर रहे हैं।
ईरान की संसद के अध्यक्ष मुहम्मद बकर कलीबफ ने रविवार को कहा कि तेहरान और संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के बीच तीन महीने का निगरानी समझौता शनिवार को समाप्त हो गया है। इसलिए अब तेहरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने नाभिकीय ठिकानों की तस्वीरें नहीं खींचने देगा। ईरान और छह देशों के बीच 1915 के परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के प्रयासों पर इससे असर पड़ सकता है। दूसरी तरफ, आइएईए के प्रमुख निगरानी की समय सीमा बढ़ाने को लेकर ईरान के साथ वार्ता कर रहे हैं।

सरकारी टीवी ने मुहम्मद बकर कलीबफ के हवाले से बताया कि 22 मई को तीन महीने का समझौता बीतने के बाद से एजेंसी को नाभिकीय परिसरों के अंदर की तस्वीरें नहीं खींचने दी जाएगी। 2018 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समझौते से बाहर आने और ईरान पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से ईरान धीरे-धीरे समझौते के प्रविधानों को तोड़ने लगा था। इस समझौते का मकसद ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *