राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में आई कमी के बाद क्या अब दिल्ली से लॉकडाउन हटेगा या प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। इस पर शनिवार या रविवार को फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि वह उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ चर्चा के बाद ही इस पर कोई निर्णय लेंगे।
केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि वह लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील की संभावना सहित राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पर उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में महामारी के मामलों में काफी कमी आई है और अब संक्रमण दर 5.5 प्रतिशत है।
दिल्ली में लॉकडाउन में ढील दिए जाने संबंधी सवाल पर केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मैं सप्ताह के अंत में उपराज्यपाल से बात करूंगा। जो भी चर्चा और निर्णय होगा, मैं आपको अवगत कराऊंगा।