धरती के छिपे हुए आठवें महाद्वीप ने हमारी पृथ्वी का सीना चीर दिया है. उसने एक और बड़ी दरार यानी सबडक्शन जोन बना दिया है. ये सबडक्शन जोन न्यूजीलैंड के पास समुद्र के नीचे बना है. यानी न्यूजीलैंड की समुद्री सतह के नीचे एक और टेक्नोनिक प्लेट बन गई है. अगर इस टेक्टोनिक प्लेट में हलचल होती है तो न्यूजीलैंड के आसपास भयानक भूकंप और सुनामी आ सकती है. ये सबडक्शन जोन टैसमैन सागर के नीचे बना है. ये इलाका न्यूजीलैंड से दक्षिण में स्थित है.
न्यूजीलैंड से दक्षिण में स्थित पीसगर ट्रेंच (Puysegur Trench) पर यह सबडक्शन जोन बना है. इस सबडक्शन जोन के बनने से यहां पर ऑस्ट्रेलियन टेक्टोनिक प्लेट खिसक कर पैसिफिक टेक्नोटनिक प्लेट के नीचे चली गई है. यहां पर जरा सी भी हलचल होती है तो साल 2004 में आई सुनामी की तरह तबाही मच सकती है. करीब 7.2 तीव्रता या उससे ज्यादा का भूकंप आ सकता है. वैज्ञानिक इस बात का दावा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ये सबडक्शन जोन अभी युवा है.