Home / राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, कहा- PM वो गुलाबी चश्मा उतारो, जिसमें सिर्फ सेंट्रल विस्टा दिखता

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, कहा- PM वो गुलाबी चश्मा उतारो, जिसमें सिर्फ सेंट्रल विस्टा दिखता

देश में कोरोना का संकट जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्रई नरेंद्र मोदी पर जुबना हमला बोला है। उन्होंने इसके लिए एक कविता का सहारा लिया, जिसमें बिहार के बक्सर में एक नदी में मिली लाशों, अस्पताल में लगने वाली लाइनों का जिक्र है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”नदियों में बहते अनगिनत शव, अस्पतालों में लाइनें मीलों तक, जीवन सुरक्षा का छीना हक़! PM, वो गुलाबी चश्में उतारो जिससे सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ दिखता ही नहीं।”

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा की गई और उनसे अपनी गलतियों के लिए प्रायश्चित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *