Home / सऊदी अरब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने को लेकर प्रयास करेगा

सऊदी अरब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने को लेकर प्रयास करेगा

Spread the love

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान अल सऊद ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों को लेकर अपनी राय प्रकट की है और कहा है कि उनका देश दोनों के बीच तनाव कम करने को लेकर प्रयास करेगा.

सऊदी विदेश मंत्री ने यह बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के सऊदी अरब के तीन दिन के दौरे के दौरान एक इंटरव्यू में कही.

प्रिंस फ़ैसल ने पाकिस्तान के सरकारी मीडिया को दिये इस इंटरव्यू में कहा, “पाकिस्तान-भारत संबंधों पर, मैं सचमुच इस बात की सराहना करना चाहता हूँ कि हाल के समय में तनाव कम हुआ है और युद्धविराम हुआ. ये सही दिशा में उठाया गया एक शानदार क़दम है.”

रेडियो पाकिस्तान और पीटीवी पर प्रसारित इस इंटरव्यू में प्रिंस फ़ैसल ने कहा, “हम इस प्रक्रिया का उत्साह बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होता रहे.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *