लखनऊ 11 मई मौलाना सैफ़ अब्बास नक्वी ने काबुल में साय्यदुश शोहदा स्कूल पर आतंकवादी हमले की कड़े अल्फ़ाज़ में निंदा की है। मौलाना सैफ़ अब्बास ने कहा के आज भी कुछ हुकूमते आतंकवाद को बढ़ावा दे रहीं है और ये वही लोग हैं जो यजीद की तारीफ किया करते हैं स्कूल में छोटे छोटे बच्चों की शहादत वाक़ए कर्बला की याद दिलाता है कि आज भी याजीदी इमाम हुसैन (अ स) के मानने वालों को शहीद कर रहे है। लेकिन बहुत अफसोस है के रमज़ान के पाक महीने में आतंकवादी हमला जिसमें सैकड़ों बच्चे घायल हुए हैं और पचासों बच्चे शहीद हुए हैं इस की निंदा इस्लामी मुल्कों के काएदीन नहीं कर पा रहे हैं लिहाज़ा ऐसे मुस्लिम मामालिक जो इस्लाम की बात करते हैं और इस्लाम के विरूद्ध कामों कि निंदा नहीं कर पाते हैं ऐसे लोगों की भी निंदा होनी चाहिए जो ख़ामोश बैठ कर आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं। मौलाना सैफ़ अब्बास ने उन लोगों के प्रति हमदर्दी और अल्लाह से दुआ की के जिनके बच्चे शहीद हुए हैं और घायल हुए बच्चों को जल्द सेहत्याबी की दुआ की है।