Home / ऑक्सीजन संकट पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा केंद्र, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

ऑक्सीजन संकट पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा केंद्र, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

Spread the love

ऑक्सीजन संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. कोविड मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति पर दिए गए निर्देश का अनुपालन नहीं करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जारी अवमानना के नोटिस के खिलाफ केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के अवमानना के नोटिस और दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी के मामले में अधिकारियों को अदालत में मौजूद रहने के निर्देश देने के खिलाफ तत्काल सुनवाई की केंद्र की याचिका पर विचार करने पर सहमति दे दी. चीफ जस्टिस एनवी रमण ने हाईकोर्ट के अवमानना आदेश पर केंद्र की याचिका को न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है.
दिल्ली में ऑक्सीजन संकट और कोविड संबंधी मुद्दों पर पीठ ने कल करीब पांच घंटे तक सुनवाई की थी. पीठ ने कहा था, ‘हम हर दिन इस खौफनाक हकीकत को देख रहे हैं कि लोगों को अस्पतालों में ऑक्सीजन या आईसीयू बेड नहीं मिल रहे, कम गैस आपूर्ति के कारण बेड की संख्या घटा दी गयी है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *