Home / बाइडन ने कहा, हम जरूरत की वस्तुएं भेज रहे भारत

बाइडन ने कहा, हम जरूरत की वस्तुएं भेज रहे भारत

Spread the love

 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि भारत को वैक्सीन बनाने के लिए कच्चा माल और अन्य वस्तुओं की जरूरत है। हम उन्हें यह भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका आक्सीजन भी भेज रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि कोरोना संकट के खिलाफ भारत की मदद के लिए अमेरिका बहुत कुछ कर रहा है। इसके तहत आक्सीजन और वैक्सीन बनाने के लिए कच्चा माल भेजा गया है। उन्होंने कहा, इस सिलसिले में मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। भारत को वैक्सीन बनाने के लिए कच्चा माल और अन्य वस्तुओं की जरूरत है। हम उन्हें यह भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका आक्सीजन भी भेज रहा है।

इस बीच, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कोरोना संकट के दौरान अमेरिका की मदद के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब हम कोरोना महामारी से बुरी तरह जूझ रहे थे तो भारत ने हमारी मदद की थी। उदाहरण के लिए उसने लाखों मास्क मुहैया कराया। हमें यह याद है। अब इस समय हमसे भारत की जो भी मदद बन पड़ेगी, हम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *