कभी भारत में कोरोना को लेकर विदेशी मीडिया ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी. लॉकडाउन के फैसले को सही करार दिया था. लेकिन अब वही विदेशी मीडिया पीएम मोदी की आलोचना कर रहा है. कोई उन्हें बढ़ रहे केस को लेकर जिम्मेदार ठहरा रहा है, तो कोई उन्हें अहंकारी बता रहा है और कह रहा है कि चुनाव के लिए उन्होंने सबकुछ ताक पर रख दिया है. विदेश के प्रतिष्ठित अखबार जैसे The Washington Post, The New York Times, The Guardian, The Atlantic और तमाम ऐसे मीडिया संस्थानों ने भारत और खास तौर से प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाया।