Home / भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक नगर निकाय चुनाव में करारी हार

भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक नगर निकाय चुनाव में करारी हार

Spread the love

कोरोनावायरस संकट के बीच कर्नाटक की सत्ता में काबिज बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी को नगर निकाय चुनाव में करारी हार मिली है। जिन 10 स्थानीय नगर निकायों में चुनाव हुए थे, उनमें से 7 पर कांग्रेस को जीत मिली है. बीजेपी सिर्फ एक जगह जीत पाई है। निकाय चुनाव में जीत से कांग्रेस में खुशी का माहौल है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने 10 में से सात जगहों पर पार्टी की जीत पर खुशी जताई है।
शिवकुमार ने एक ट्वीट में कहा, “10 शहरी निकायों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने सात पर कब्जा किया है। बीजेपी को सिर्फ एक जगह पर जीत मिली है। लोगों ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताया है, जिसका मैं धन्यवाद करता हूं जबकि बीजेपी को अराजकता के लिए सजा दी है। कुल मिलाकर निकाय चुनावों में कांग्रेस को 119 सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी को 56 और जेडीएस को 67 सीट मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *