Home / यूपी के सात शहरों में कल से शुरू होगा 18 प्लस वालों का टीकाकरण।

यूपी के सात शहरों में कल से शुरू होगा 18 प्लस वालों का टीकाकरण।

Spread the love

देश भर में एक मई से 18 से ज्यादा उम्र वालों को कोरोना का टीका लगाने की घोषणा की गई थी। यूपी में भी रविवार से टीकाकरण शुरू होगा लेकिन पहले चरण में केवल सात शहरों में ही 18 प्लस वालों को टीका लगाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पहले चरण में उन शहरों में इस टीकाकरण का फैसला किया है, जहां पर नौ हजार से अधिक एक्टिव केस हैं।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वायरस का टीकाकरण एक साथ न करवाकर थोड़े थोड़े समय के अंतराल पर कराने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को इस वृहद अभियान के पहले चरण में एक करोड़ टीका (50-50 लाख) मिल रहा है। इसका उपयोग पहले उन शहरों में किया जा रहा है, जहां पर नौ हजार से अधिक एक्टिव केस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *