Home / ऑक्सीजन मांगने पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ। संबित पा

ऑक्सीजन मांगने पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ। संबित पा

Spread the love

देश में जारी कोरोना संकट के बीच पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। न्यूज 18 इंडिया के एक शो में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा के आरोप पर कहा कि यूपी में ऑक्सीजन मांगने पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि झूठ फैलाया जा रहा।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा था कि कम से कम जो ऑक्सीजन मांग रहा है उसके ऊपर एनएसए नही लगना चाहिए। जवाब देते हुए संबित पात्रा ने कहा कि शशांक जी का केस कल आपने देखा होगा। शशांक नाम के एक व्यक्ति ने ट्विटर पर मदद मांगी थी। उन्होंने कहा था कि मेरे नानाजी को ऑक्सीजन की जरूरत है। स्मृ‍ति जी ने तुरंत उस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए डीएम को फोन किया। तीन-चार बार शशांक को फोन करने के बाद भी उन्होंने नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *