Home / अयोध्या विवाद को सुलझाने के लिए जस्टिस बोबडे ने शाहरुख खान को मध्यस्थ बनाने की जताई थी मंशा ।

अयोध्या विवाद को सुलझाने के लिए जस्टिस बोबडे ने शाहरुख खान को मध्यस्थ बनाने की जताई थी मंशा ।

Spread the love

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर आसीन जस्टिस एसए बोबडे शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए जहां उनकी विदाई के मौके पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने शाहरुख खान से संबंधित एक खुलासा किया है। विकास सिंह ने कहा कि अयोध्या विवाद को सुलझाने के लिए जस्टिस बोबडे ने शाहरुख खान को मध्यस्थ बनाने की मंशा जताई थी जिसे शाहरुख खान ने स्वीकार भी लिया था। शाहरुख खान ने मसले को सुलझाने के लिए सुझाव भी दिया था।
सिंह ने जस्टिस बोबडे की वर्चुअल विदाई के मौके पर कहा, ‘अयोध्या विवाद को लेकर मेरे और जस्टिस बोबडे के बीच का एक राज है जिसे मैं बताना चाहूंगा। जब वो मामले की शुरुआती सुनवाई कर रहे थे तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या शाहरुख खान इस समिति के सदस्य हो सकते हैं। जस्टिस बोबडे जानते थे कि मैं शाहरुख खान को जानता हूं, इसलिए उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उनसे बात कर सकता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *