भारत के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार आधी रात से लेकर दिन तक पांच अलग-अलग राज्यों में भूकंप के झटके आ चुके हैं। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मलॉजी (NCS) के अनुसार महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, यूपी, असम, मिजोरम में झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम ही रही और जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।