Home / अमेरिका के सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन से भारत को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की किया अपील

अमेरिका के सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन से भारत को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की किया अपील

Spread the love

अमेरिका के सांसदों ने भारत में कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ रही स्थिति पर चिंता जताई है। सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन से अपील की है कि वे भारत को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराएं। भारतवंशियों ने भी मदद के लिए फंड एकत्रित करना शुरू कर दिया है।

डेमोक्रेटिक सीनेटर एडवर्ड मार्के ने ट्वीट किया है कि यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम भारत की हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास नागरिकों को वैक्सीन लगाने का पर्याप्त भंडार है। ऐसे में हम भारत को वैक्सीन देने से कैसे मना कर सकते हैं। सांसद ग्रेगरी मीक्स ने भी भारत में बढ़ते संक्रमण पर चिंता व्यक्त की है।

भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने एक प्रमुख सामुदायिक चिकित्सा विशेषज्ञ आशीष के झा के ट्वीट को रीट्वीट किया है, जिसमें भारत की स्थिति को भयावह बताया है। साथ ही कहा है कि हमारे पास चार करोड़ डोज एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के हैं, ये भारत को दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *