लखनऊ/बक्शी का तालाब, 28 मार्च 2021 | उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने होली की शुभकामनाएँ दीं:
“भगवान् विष्णु का नाम लेने पर भक्त प्रहलाद के पिता हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन से प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर आग में बैठने को कहा। होलिका को वरदान था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। मगर प्रभु की लीला देखिये कि उस आग में होलिका जल गयी और भक्त प्रहलाद को एक आंच भी न आई। इसी प्रकार बैर और उत्पीडन की प्रतीक होलिका का अंत हुआ और फिर होली मनाई गयी।
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।