सियोल: उत्तर कोरिया ने कल पूर्वी सागर में दो कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। जेसीएस ने कहा कि मिसाइलों को दक्षिण हमग्योंग प्रांत के हामजू शहर से सुबह 7 बजकर 6 मिनट और 7 बजकर 25 मिनट पर दागा गया है। मिसाइलों ने 60 किलोमीटर की ऊंचाई के साथ लगभग 450 किलोमीटर तक उड़ान भरी। अमेरिका के हिंद प्रशांत कमांडर के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका को मिसाइल लॉन्च किए जाने के बारे में पता था और वह स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।