कोलकाता :भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में अपना चुनावी घोषणापत्र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जारी कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल चुनाव में सोनार बांग्ला संकल्प पत्र 2021 के नाम से अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है।
सोनार बांग्ला संकल्प पत्र 2021 के नाम से जारी इस चुनाव घोषणापत्र में बंगाल में केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा, सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए 33% कोटा,पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा।
नए नागरिकता कानून को सख्ती से लागू करवाने और किसानों के लिए ₹3,लाख का एक्सीडेंट कवर देने का वादा किया गया है.