Home / उप्र सरकार ने लिए लॉकडाउन धारा 188 उल्लंघन के मुकदमे वापस

उप्र सरकार ने लिए लॉकडाउन धारा 188 उल्लंघन के मुकदमे वापस

Spread the love

लखनऊ । 14 फरवरी*
उत्‍तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने व्‍यापारियों के बाद अब प्रदेश के लाखों लोगों को लॉकडाउन तोड़ने के हुए मुकदमों में बड़ी राहत देने जा रही है। मुख्‍यमंत्री ने प्रदेश में आमजन के ऊपर कोविड-19 और लॉकडाउन तोड़ने को लेकर दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रदेश के लगभग ढ़ाई लाख से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।
कोविड-19 और लॉक डाउन तोड़ने के मामलों में पुलिस और न्यायालय के चक्‍कर लगा रहे यूपी के लाखों लोगों व व्‍यापारियों को जल्‍दी इन चक्‍करों से राहत मिल जाएगी । सरकार प्रदेश भर के थानों में लॉकडाउन की धारा 188 के उल्‍लंघन को लेकर दर्ज हुए मुकदमें वापस लेने की तैयारी कर रही है। अभी हाल ही में सरकार ने प्रदेश भर के व्‍यापारियों के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान दर्ज हुए मुकदमें वापस लिए जाने के निर्दश किये थे। इसके बाद कानून मंत्री बृजेश पाठक ने व्‍यापारियों पर दर्ज मुकदमों का पूरा ब्‍योरा जुटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। राज्य सरकार का मानना है कि कोविड के मुकदमों से आम लोगों को अनावश्‍यक परेशानी उठानी पड़ेगी। थानों में दर्ज मुकदमें वापस होने के बाद लोगों को परेशानी से भी राहत मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *