Home / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री नरेश चन्द्रा का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री नरेश चन्द्रा का निधन

Spread the love

लखनऊ 13 फरवरी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री नरेश चन्द्रा के निधन पर महानगर कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

स्व0 नरेश चन्द्रा के निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की ओर से महानगर कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने भैंसाकुंड धाम पहुॅंचकर उनके शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक  श्याम किशोर शुक्ला, रमेश मिश्रा, एस0के0 दरबारी,  रेहान अहमद खान, सुबोध श्रीवास्तव, तीरथराज मिश्र, इस्लाम अली, कैलाश पाण्डेय, अमित सिन्हा, के0डी0 अवस्थी आदि कांग्रेसजनों ने अंतेष्ठि में पहुॅंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि नगर विकास मंत्री रहने के दौरान उन्होंने लखनऊ के विकास में अपूर्णीय योगदान दिया। ऐशबाग पुल, सेकेन्ड वाटर वर्कस, पेवर प्लान्ट से सड़के बनाने की शुरूआत उन्होंने अपने मंत्रीमंडल काल में ही की। ऐसे में कहा जा सकता है कि लखनऊ के विकास की असल नीव नरेश चन्द्रा जी के मंत्रीमंडल काल से ही हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *