Home / गुरु गोविन्द सिंह ने मानवता को सेवा, प्रेम, त्याग और समर्पण का मंत्र दिया:अखिलेश यादव

गुरु गोविन्द सिंह ने मानवता को सेवा, प्रेम, त्याग और समर्पण का मंत्र दिया:अखिलेश यादव

Spread the love

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी के सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि गुरु गोविन्द सिंह ने मानवता को सेवा, प्रेम, त्याग और समर्पण का मंत्र दिया था। वे किसी धर्म कौम या जाति के नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज के वंदनीय है।
श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के त्याग और वीरता की आज तक मिसाल दी जाती है। उनके अनुसार शक्ति और वीरता के संदर्भ में उनका प्रसिद्ध कथन है ‘एक सिख सवा लाख लोगों के बराबर है।‘ गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *