लखनऊ 15 जनवरी 2021 हुसैनिया जन्नत मआब सैयद तक़ी स्थ्ति अकबरी गेट में कार्यालय आयतुल्लाह सैयद सादिक़ हुसैन शीराज़ी के तत्वधान तीन दिन मजालिस का सिलसिला जनाबे फ़़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की शहादत की मुनासिबत से शरू हो चुका है। जिसकी पहली मजलिस ठीक सात बजे शाम में शुरू हुई।
मजलिस का शुरूआत तिलावते कलामे पाक हुआ और शोअराए केराम ने बारगाहे सैयदा जनाबे फातिमा सलामुल्लाह अलैहा में नज़रानए अक़ीदत पेश किया मजलिस को आलीजनाब मौलाना शफीक़ आबदी ने खिताब फरमाया उन्होने अज़मते जनाबे सैयदा फातिमा सलामुल्लाह अलैहा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी ज़ाते वाला सिफात फज़ायल व कमालात का मरकज़ है और दुनिया की तमाम औरतो के लिए बेहतरीन मार्ग दर्शक हैं आप की ही ज़ात वह ज़ात है कि जो हज़रत मोहम्मद(स0अ0) की दिल के सुकून का कारण हैं इसीलिए मोहम्मद(स0अ0) ने फरमाया कि फातिमा मेरा टुकड़ा है और कुल बेगैर जुज़ के कभी पुरा नही होता लेहाज़ा आप की ज़ात रिसालत की मुकम्मल वजह है और आखिर में मसायब जनाबे फातिमा सलामुल्लाह अलैहा को बयान किया मजलिस में मोमनिन बड़ी संख्या में शिरकत की।