ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में भारतीय क्रिकेट टीम पर दर्शकों द्वारा नस्लभेदी टिप्पणी करने को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने घोर निंदा की है, और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इस मामले पर जल्द से जल्द रिपोर्ट तलब की है। ऐसी निंदनीय घटना घटित होने के बाद, कुछ देर के लिए खेल रोक दिया गया व 6 दर्शकों को स्टेडियम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया ।वही इस घटना को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए पुनः ऐसी घटना ना होने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है।