Home / देश एक संक्रमण काल से गुजर रहा है :फरीद महफूज़ क़िदवई

देश एक संक्रमण काल से गुजर रहा है :फरीद महफूज़ क़िदवई

Spread the love

बाराबंकी ( ) भाजपा सरकार शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान व रोजगार देने में पूर्णतया विफल साबित हुई। देश के अन्नदाताओं (किसानों ) को छलने का कार्य किया जा रहा है। किसानों को सम्मान देने का भाजपा सरकार का नारा ढकोसला है, समाजवादी पार्टी किसानों के सम्मान के लिए सतत संघर्ष करती रहेगी।
उक्त विचार आज विधानसभा कुर्सी में सपा नेता रंजीत यादव द्वारा आयोजित “किसान संवाद चौपाल” में कांग्रेस, भाजपा एव बसपा छोड़ सैकड़ों की संख्या में एकत्र सपा कार्यकर्ताओं, किसानों के बीच पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने व्यक्त किए।
श्री फरीद महफूज किदवई ने कहा कि देश एक संक्रमण काल से गुजर रहा है, लोकतंत्र में सरकारें समाज के सभी वर्गों की समस्याओं को सुनने का कार्य करती रही है, परंतु भाजपा सरकार हिटलर नीतियों पर चलकर किसानों से वार्ता नहीं कर रही है। भाजपा सरकार किसान विरोधी बिल को किसानों पर थोपना चाहती है। सैकड़ों किसान शहीद हो गए हैं ।
पूर्व मंत्री ने दिल्ली सीमा पर लाखो की संख्या में बैठे किसानों की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि किसान अपने हितों के प्रति जागरूक हो चुका है, भाजपा को जुमलेबाजी की सरकार बताते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।
कुर्सी विधानसभा में कराए गए अपने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पूर्व मंत्री फरीद महफूज ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में सड़कों का जाल, शिक्षा, पॉलिटेक्निक ,रोजगार सहित तमाम कार्य करवाने मे कोई कसर नहीं छोड़ी है ।
सपा से जुड़े कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की नीतियों व कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य सुचारू रूप से करना चाहिए ।कांग्रेस व भाजपा छोड़ आए सभी कार्यकर्ताओं का करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री ने उन्हें सपा में सम्मान दिलाने का आश्वासन दिया।
सपा नेता रामराज यादव के संचालन व सपा विधानसभा अध्यक्ष डॉ लवकुश यादव की अध्यक्षता में इस किसान संवाद चौपाल को संबोधित करने वालों में सपा जिला उपाध्यक्ष/ प्रभारी मो सबाह, जिला सचिव यशवंत यादव, नगर अध्यक्ष मो नसीम गुड्डू, अखिलेश यादव, विधानसभा महासचिव उदयभान रावत, फतेहपुर अध्यक्ष सुरेश यादव, बेलहरा अध्यक्ष सुनील सोनी, अजय लोधी, डॉक्टर बबलू मंसूरी, महिला सभा जिला अध्यक्ष शकीला बानो, देशराज रावत, असगर अली, सपा नेता मोहित तिवारी, पवन सिंह, प्रदीप यादव, राम सुचित यादव, छत्रपाल खलीफा, सपा नेता संजय सिंह, विनीत सिंह, ललित रावत, शबाना बानो, शबनम बानो, दिनेश रावत, वसीम नेता सहित प्रमुख थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *