Home / सिटी इण्टर कालेज प्रांगण में हुआ स्वागत कार्यक्रम जनपद आगमन पर समाजवादी शिक्षक सभा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का हुआ स्वागत

सिटी इण्टर कालेज प्रांगण में हुआ स्वागत कार्यक्रम जनपद आगमन पर समाजवादी शिक्षक सभा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का हुआ स्वागत

Spread the love

बाराबंकी। सिटी इण्टर कालेज प्रागंण में नवागत समाजवादी शिक्षक सभा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रधानाचार्य विजय प्रताप ंिसह के जनपद आगमन पर शिक्षक-शिक्षकाओं नें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में नवागत सपा शिक्षक सभा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सिंह ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुयें कहा कि प्रदेश में भाजपा ने जनता को उलझा व गुमराह करने का काम किया है। सपा में ही सभी वर्गो का मान-सम्मान सुरक्षित है। समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की 6 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा है। और उनकी सोच युवाओं को राजनीति में अधिक से अधिक सहभागिता की है। युवा देश की तकदीर सवार सकते है। कोई भी परिवर्तन बिना नौजवानों के सम्भव नहीं है। स्वागत कार्यक्रम में अजय ंिसह, रामचन्द्र, प्रशान्त कुमार, वी0के सिंह, सत्यवान चैरसिया, राजन ंिसह, पूनम वर्मा, राजेश शर्मा, धीरज मेहरोत्रा, सूर्यनरायण पाण्ड़े, हरिनाथ राम, कुं0ज्ञानेन्द्र प्रताप िसह, विनोद मिश्रा, रमेशचन्द्र, संजय कुमार ंिसंह सहित कर्मचारी, शिक्षक व छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

विजय प्रताप सिंह
प्रधानाचार्य
सिटी इण्टर कालेज, बाराबंकी।
समाजवादी शिक्षक सभा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
मो0न0-9451902155

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *